3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पांच टीम, एक नाम चौंकाने वाला

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुक़ाबले हारने वाली टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का नाम आता है। इनमें KKR दो और मुंबई इंडियंस पांच बार चैम्पियन रह चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
ipl.png

Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनावों के चलते इस बार आईपीएल 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आइए नज़र डालते हैं उन पांच टीमों पर जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं। इस लिस्ट में कुछ नाम चौंकाने वाले भी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) -
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुक़ाबले दिल्ली कैपिटल्स ने हारे हैं। दिल्ली ने अबतक 16 सीजन में 238 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 127 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं सबसे ज्यादा बाद अब्क तालिका के अंत में रही है। दिल्ली की टीम ने चार पार आईपीएल का लीग स्टेज अंक तालिका के अंत में खत्म किया है। आईपीएल 2011, 2013, 2014 और 2018 में दिल्ली लास्ट आई है।

पंजाब किंग्स (PBKS) -
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स ने अबतक आईपीएल में 232 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 124 मैच हारे हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2014 के बाद कभी प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है। इसके अलावा टीम तीन बार अंक तालिका के अंत में रही है। पंजाब आईपीएल 2010, 2015 और 2016 के अंत में रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) -
आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा मुक़ाबले RCB ने हारे हैं। टीम ने अबतक 241 मुक़ाबले खेले हैं जिसमें से 120 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। RCB ने भी 16 साल में अबतक एक भी खिताब नहीं जीता है। वहीं टीम एक बार 2017 में अंक तालिका के अंत में रही थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) -
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अबतक 237 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 114 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर की कप्तानी में दो आईपीएल खिताब जीते हैं। टीम ने 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2009 में खेले आज्ञे दूसरे आईपीएल में टीम अंक तालिका के लास्ट में रही थी।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

मुंबई इंडियंस (MI) -
इस लिस्ट में यह नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने अबतक 247 मुक़ाबले खेले हैं। जिनमें से 105 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी है। वहीं आईपीएल 2022 में वह अंक तालिका के अंत पर रही थी।