दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार चौथी जीत है, जिससे वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष पर है। RCB की यह दूसरी हार है, लेकिन वे तीसरे स्थान पर बने हुए है। क्योंकि उनसे नीचे यानी चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स है और उनके नेट रनरेट बेंगलुरु से कम है लेकिन अंक बराबर हैं। इसलिए बेंगलुरु हार के बावजूद नीचे नहीं खिसकी। उसी तरह दिल्ली ने चौथी जीत के साथ गुजराट टाइटंस के बराबर 8 अंक बना लिए हैं लेकिन नेट रनरेट के मामले में उनसे पीछे हैं, यहीं वजह है की जीत के बावजूद वे दूसरे स्थान पर ही रहेंगे।