IPL 2025 Qualifier 1 Scenario after PBKS vs MI Match: आईपीएल 2025 का लीग चरण अब आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है। इस चरण का आखिरी मैच आज मंगलवार 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, सीजन के 69 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ के क्वालीफायर 1 में जगह बना ली है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का सपना टूट गया है। अब एमआई एलिमिनेटर में खेलना होगा। अब क्वालीफायर 1 में एक ही स्थान शेष है। जिस पर गुजरात टाइटंस या रॉयल चैलेंजर्स में से कोई एक पहुंच सकता है। आइये जानते हैं दोनों का गणित क्या है?