7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैम कुरेन की लव स्टोरी है बेहद इंट्रेस्टिंग, जानें कौन है उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड

Sam Curran Love Story : इंग्लिश क्रिकेटर सैम करन मैदान के बाहर बिंदास लव लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम इसाबेला साइमंड्स है। सैम करन कई बार इसाबेला साथ देखे जाते रहे हैं। आईपीएल 2019 सीजन के दौरान सैम करन इसाबेला को साथ लेकर इंडिया भी आए थे और दोनों साथ ही रहते थे। मैच के दौरान स्टेडियम में भी इसाबेला चीयर करते नजर आई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Dec 2022, 1:52 PM IST

ipl-mini-auction-2023-ipl-most-expensive-player-sam-curran-girlfriend-isabella-symonds-willmott.jpg

सैम कुरेन की लव स्टोरी है बेहद इंट्रेस्टिंग, जानें कौन है उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड।

Sam Curran Love Story : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया है। मिनी ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन पर लगी है। सैम करन को पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। सैम करन को खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें इतनी बड़ी बोली लगाकर खरीदा गया है। 24 साल के सैम करन अब आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। मॉरिस को आईपीएल 2021 सीजन में 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। सैम मैदान के बाहर अपनी हॉट गर्लफ्रेंड के कारण भी चर्चा में रहते हैं। आइये जानते हैं उनकी लव के बारे में।

इंग्लिश क्रिकेटर सैम करन ग्राउंड के बाहर एक बिंदास लाइफ जीते हैं। उनकी एक बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम इसाबेला साइमंड्स है। इसाबेला भी सैम करन की तरह 24 साल की ही है और वह लंदन में रहती हैं। सैम करन कई बार इसाबेला साथ देखे जाते रहे हैं। आईपीएल 2019 सीजन के दौरान सैम करन इसाबेला को साथ लेकर इंडिया भी आए थे और दोनों साथ ही रहते थे। मैच के दौरान स्टेडियम में भी इसाबेला चीयर करते नजर आई थीं।

कभी अपने प्यार को छिपाते नहीं सैम करन

बता दें कि सैम करन को गर्लफ्रेंड इसाबेला के साथ घूमना बेहद पसंद है। सैम और इसाबेला कभी भी प्यार का इजहार करने में शर्माते नहीं हैं। इसी वजह से सैम ने 2019 के आईपीएल में इसाबेला को साथ ही रखा था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि सैम और इसाबेला की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी। सैम ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसाबेला के साथ अपने कई फोटो शेयर किए हैं।

यह भी पढ़े - 15 साल की उम्र में माता-पिता को खोने वाले इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

टी20 वर्ल्ड कप में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सैम करन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। टी20 वर्ल्ड कप में वह इंग्लैंड के लिए विनर साबित हुए थे। सैम ने टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट चटकाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन बड़े विकेट लिए थे। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हेें फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था। वहीं, इसी प्रदर्शन के दम पर वह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़े - ऑटो चालक का बेटा हुआ मालामाल, दिल्ली ने इतने करोड़ में खरीदा