30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 साल के गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, Virat Kohli को किया था दो बार आउट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लगातार आउट करने वाले तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। जानिए किस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Jun 2022, 12:41 PM IST

Ireland player peter chase announced his retirement virat kohli

कोहली को किया था दो बार आउट

क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज पीटर चेज (Peter Chase) ने 28 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने एक लंबा बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि चोटिल होने के कारण उन्होंने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। चेज का आठ साल का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है।


चेज ने बहुत बड़ा बयान जारी किया

पीटर चेज ने एक बयान जारी करते हुआ कहा कि, 2021 में मुझे खतरनाक इंजरी आई। एक साल तक मैं बाहर रहा और वापसी के लिए उत्साहित था। हाल ही में नामीबिया दौरे पर फिर से मुझे सीजन समाप्त करने वाली चोट लगी है, जो मेरे लिए काफी कठिन है। मुझे आयरलैंड के लिए खेलना पसंद है और गर्व महसूस करता हूं। हालांकि मैं पिछले दो सीजनों से खेल नहीं पाया हूं। इस चोट के कारण एक साल तक फिर कोई क्रिकेट नहीं खेल पाने के कारण मुझे लगता है कि अब कुछ नया करने का सही वक्त आ गया है।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant की कमजोर कप्तानी में टीम इंडिया की करारी हार, पहले T-20 में अफ्रीका की जीत


आयरलैंड के लिए चेज का करियर शानदार रहा

चेज ने आयरलैंड के लिए 37 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उन्होंने साल 2015 में अपना वनडे और 2018 में टी-20 डेब्यू किया था। उन्होंने आयरलैंड के लिए खेले 25 वनडे मैचों में 34 और 12 टी-20 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। 2018 में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में चेज ने विराट कोहली का विकेट दो बार हासिल किया था। इस सीरीज में उन्होंने 15.4 की औसत के साथ पांच विकेट लिए थे। विराट कोहली का विकेट लेने का बाद उन्होंने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया था। चेज ने 19 फर्स्ट-क्लास मैचों में 49 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज में कोरोना का साया, दिग्गज बल्लेबाज पॉजिटिव होने के बाद हुआ बाहर