4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम का हुआ ऐलान, कई नए चेहरे शामिल

टीम इंडिया के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 6:08 PM IST

ind vs ireland Ireland squad for the T20 series against India

जल्द ही टीम इंडिया का चयन भी होगा

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया का इसके बाद आयरलैंड दौरा होगा। दोनों टीमों के बीच 26 जून से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम का चयन अभी नहीं हुआ है लेकिन आयरलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है।


चार साल बाद भारतीय टीम का दौरा

टीम इंडिया 26 और 28 जून को मैलाहाइड में आयरलैंड के साथ दो टी-20 मुकाबले खेलेगी। चार साल बाद भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा होगा। इससे पहले साल 2018 में भारत ने आयरलैंड का दौरा किया था। भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम की कमान ऋषभ पंत को मिली है। जुलाई में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा भी होगा। अब देखना होगा कि आयरलैंड के लिए किन खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। टीम इंडिया की 'बी' टीम भी आयरलैंड जा सकती है। कुछ ही दिन बाद टीम इंडिया का आयरलैंड दौरे के लिए टीम चयन होगा।

ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो Rohit Sharma के बाद भारतीय T-20 टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं


भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम

एंड्रयू बालबर्नी(कप्तान), मार्क अडेयर, कर्टिस कैंपफेर, गैरेथ डेलैनी, जॉर्ड डॉकरेल, स्टीफन दोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रू मैकब्रायन, बैरी मैकार्थी, कोनर ऑलफर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टैक्टर, लॉरकेन टकर, क्रेग यंग।

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ दिखा जलवा