महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और उसके बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीती थी। इसके बाद से आईसीसी टूर्नामेंट्स में कप्तानी का जिम्मा विराट कोहली (Virat Kohli) के पास है और इस दौरान टीम इंडिया एक भी आईसीसी टूर्नामेंटस नहीं जीत सकी। इसके बाद से टीम इंडिया सभी टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची है, लेकिन खिताब से चूक जाती है। 2015 एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से, 2016 टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान और 2019 एकदिवसीय विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ अगर देखें तो इन सभी टूर्नामेंटों के लीग मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था।