एक मीडिया की खबर के अनुसार, बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jai Shah) ने मुंबई और बेंगलूरु कार्यालय में कार्यरत करीब 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमेल कर कहा है कि वह मीडिया से दूर रहें। इस मेल में कहा गया है कि अगर बीसीसीआई की कोई भी जानकारी लीक होती है तो वह संबंधित व्यक्त पर सख्त कार्रवाई करेगी। जय शाह ने अपने ईमेल में लिखा है कि हमने देखा है कि कुछ बीसीसीआई कर्मचारी मीडिया को साक्षात्कार दे रहे हैं। यह बीसीसीआई के अनुबंध की शर्तों के खिलाफ है। ऐसा करने से बीसीसीआई की संवेदनशील जानकारी के लीक होने का खतरा है। अगर अब कोई भी बीसीसीआई कर्मचारी बिना जानकारी के ऐसा करता है तो उसे बिना वेतन के निलंबित कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं जय शाह ने कड़ी चेतावनी देते हुए आगे लिखा है कि संबंधित व्यक्ति को नौकरी से भी निकाला जा सकता है।