
ईशान किशन के साथ इंटरव्यू में तिलक वर्मा ने खोला बचपन का राज।
IND vs WI 2nd T20 : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद आज टीम इंडिया पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 6 अगस्त को दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ईशान किशन और तिलक वर्मा की बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तिलक वर्मा पर ईशान किशन मजाक में चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। ज्ञात हो कि तिलक वर्मा ने टी20 करियर के डेब्यू में छक्के से पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ईशान किशन तिलक वर्मा से कहते हैं कि पहले तुम्हारे शरीर पर एक भी टैटू नहीं था। अब पूरे शरीर पर टैटू दिख रहे हैं। फिर मजाक में चिल्लाकर पूछा- मुझे इसका जवाब चाहिए। इस पर तिलक वर्मा कहते हैं कि मुझे बचपन से टैटू का शौक था, लेकिन कोच ने मना किया था। उन्होंने कहा था कि पहले अच्छा प्रदर्शन करो। इसलिए अब मैं अपने इस शौक को पूरा कर रहा हूं।
चयन की बात सुन घरवाले हो गए थे इमोशल
दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ही तिलक वर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इसे लेकर तिलक ने कहा कि जब मैं दलीप ट्रॉफी का मैच खेल रहा था तभी मुझे टीम इंडिया में चुने जाने की जानकारी मिली। ये पता चलते ही मैंने मम्मी-पापा और कोच को फोन किया। यह सुन सभी हो गए थे और अधिक बात नहीं हो सकी। इस पर ईशान ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। घरवाले रोने लगे थे।
यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे! खुद किया ये ऐलान
प्लेइंग इलेवन में आज हो सकता है बदलाव
बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। आज गुयाना में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया जीतकर सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : ईशान को बाहर कर दूसरे टी20 में इस खिलाड़ी को खिलाओ, दिग्गज ने की मांग
Published on:
6 Aug 2023, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.