2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलेंगे! खुद किया ये ऐलान

Rohit Sharma : सभी को लगता है कि रोहित शर्मा अब टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे और अगले साल वेस्‍टइंडीज और अमरीका में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलेंगे। इसी बीच रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अपनी उपस्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Aug 2023, 12:26 PM IST

rohit-sharma-says-i-am-looking-forward-to-play-t20-world-cup-2024-which-held-in-west-indies-and-america.jpg

रोहित शर्मा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलेंगे!

Rohit Sharma : आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन वेस्‍टइंडीज और अमरीका में किया जाएगा। टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज दौरे से इस विश्‍व कप के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। फिलहाल भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की अगुवाई में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिससे टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वहीं, सभी को लगता है कि रोहित शर्मा अब टी20 में वापसी नहीं करेंगे और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे। इसी बीच रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अपनी उपस्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है।


दरअसल, रोहित शर्मा ने अमरीका के कैलिफोर्निया में खुद की एक क्रिकेट एकेडमी लॉन्‍च की है। इसी एकेडमी की लॉचिंग पर रोहित शर्मा ने कहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका में खेला जाएगा और मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। रोहित शर्मा के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्‍होंने अभी टी20 से किनारा नहीं किया है वह टी20 वर्ल्ड कप की रेस में बने हुए हैं।

रोहित बोले- हमारे पास विश्‍व कप जीतने का मौका

वहीं, भारत की सरजमीं पर इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में सभी टीम अच्छी हैं। भारतीय खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार हमारे पास विश्‍व कप जीतने का सुनहरा अवसर है। यहां बता दें कि भारतीय टीम 2011 के बाद से विश्‍व कप का खिताब नहीं जीत सकी है। आखिरी बार भारत ने अपनी सरजमीं पर ही एमएस धोनी के नेतृत्‍व में विश्‍व कप जीता था।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें मौसम का हाल

टी20 सीरीज से रोहित-विराट को दिया गया आराम

वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के बाद रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को आराम दिया गया है। टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में विंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद दिग्गजों से रोहित-विराट के टी20 भविष्य पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : ईशान किशन को बाहर कर दूसरे टी20 में इस खिलाड़ी को खिलाओ, दिग्गज ने की मांग