24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, खुशखबरी सुन सेलिब्रिटी में लगी बधाई देने की होड़

Ishant Sharma and Pratima Singh : टीम इंडिया के स्‍टार पेसर ईशांत शर्मा के घर खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। ईशांत जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की वाइफ समेत कई सेलिब्रिटी ने उन्‍हें बधाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Sep 2023, 1:05 PM IST

ishant-sharma-and-his-wife-pratima-singh-expecting-birth-of-their-first-child.jpg

ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह के घर आने वाला है नन्हा मेहमान।

Ishant Sharma and Pratima Singh : टीम इंडिया के स्‍टार पेसर ईशांत शर्मा फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। लंबे समय से उन्‍हें टीम में नहीं चुना जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईशांत शर्मा के घर खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। ईशांत जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं। इसकी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए दी है। इस फोटो में ईशांत अपनी पत्‍नी प्रतिमा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। प्रतिमा ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि प्रतिमा सिंह बास्केटबॉल प्‍लेयर रही हैं।


बताया जा रहा है कि हाल ही में ईशांत शर्मा ने अपने घर एक कार्यक्रम रखा था, जिसमें सिर्फ उनके करीबी शामिल हुए थे। प्रतिमा ने कार्यक्रम की कुछ फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं। वहीं, आकांक्षा सिंह ने प्रतिमा संग कोलैब किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा... मेरी डार्लिंग प्रतिमा और ईशांत शर्मा को बधाई। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि आप दोनों बहुत अच्छे पैरेंट्स बनेंगे।

क्रिकेटर और उनकी पत्नियों ने दी बधाई

प्रतिमा की इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी फैंस ने लाइक किया है। इसके साथ ही कमेंट में बधाइयां भी दी हैंं। क्रि‍केटर केएल राहुल की पत्‍नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी कमेंट किया है। सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी देविशा शेट्टी ने कमेंट करते हुए बधाई दी है। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी ने दोनों को बधाई संदेश भेजे हैं।

यह भी पढ़ें : कोलंबो में भारी बारिश, भारत-पाक मैच को लेकर की गई ये भविष्‍यवाणी

ईशांत शर्मा का क्रिकेट करियर

बता दें कि ईशांत शर्मा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 105 टेस्ट मैचों में कुल 311 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने 11 बार पांच विकेट हाल लिया है। टेस्‍ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 74 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, ईशांत ने भारत के लिए 80 वनडे में 115 विकेट अपने नाम किए हैं तो 14 टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक के बीच फिर से शुरू होगी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज! BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान