नई दिल्ली। किसी भी गेंदबाज की सबसे बड़ी उपलब्धि विकेट चटकाने को माना जाता है। गेंदबाजों के नाम पर दर्ज विकेटों की संख्या उनके महान क्रिकेटर होने का सबूत देती है। जिस तरीके से रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है, उसी तरीके से विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को गेंदबाजों का सिरमौर माना जाता है। मुरलीधरन ने गेंदबाजी के क्षेत्र में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए है। अपने गेंदबाजी करियर में मुरलीधरन ने तीन अलग-अलग क्रिकेट मैदान में 100 से ज्यादा विकेट चटकाए है। अबतक मुरलीधरन के अलावा ऐसा किसी और ने नहीं किया है। लेकिन इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मुकाम को हासिल करने के बेहद करीब है।