Jamie Overton Ruled Out: टीम इंडिया इसी महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। लेकिन उससे पहले वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा चल रहा है। जहां दोनों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड के एक स्टार ऑलराउंडर को उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते अब वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है। आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है।