नई दिल्ली। जोश में आकर क्रिकेटरों का कुछ अटपटा काम कर जाना पहले भी होता आया है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड के एक क्रिकेटर ने गुस्से में आकर अपना बल्ला अपने ही मुंह पर दे मारा हो। इसके चलते इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को न केवल चोट आई, बल्कि उसे अगले मैच से बाहर भी होना पड़ा है। हालांकि यहां आपको बता दें कि इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने जानबुझकर ऐसा नहीं किया था। लेकिन धोखे से ही सही उनको तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।