7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा फिट, जानें कब होगी टीम इंडिया में वापसी

Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja : श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, लेकिन टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में जसप्रीत बुमराह और रविंद जडेजा का कहीं नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रीलंका सीरीज के लिए फिट थे। टीम की घोषणा से पहले उन्हें फैसला किया गया कि उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं की जाएगा। आइये जानते हैं कि ये दोनों दिग्गज कब टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2022, 2:50 PM IST

jasprit-bumrah-and-ravindra-jadeja.jpg

जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा फिट, जानें कब होगी टीम इंडिया में वापसी।

Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja : श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में जसप्रीत बुमराह और रविंद जडेजा का कहीं नाम नहीं है। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है और सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। जबकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तानी संभालेंगे। रोहित की तरह विराट कोहली और केएल राहुल भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में केवल 18 रन बनाने वाले शिखर धवन को क्रिकेट के इन दोनों ही फॉर्मेट से आउट कर दिया गया है।

बांग्लादेश में हुई वनडे सीरीज से आराम मिलने के बाद अब ऋषभ पंत को भी टी20 और वनडे टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि ऋषभ पंत ने टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए मीरपुर की जीत में 93 रन का योगदान दिया था। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा श्रीलंका सीरीज के लिए फिट थे, लेकिन मंगलवार रात टीम की घोषणा करते समय यह फैसला किया गया कि उन्हें टीम में लाने के लिए जल्दबाजी नहीं की जाएगी। क्योंकि ये दोनों क्रिकेटर लम्बे समय से मैदान से बाहर रहे हैं।

पहली बार वनडे में उपकप्तानी करेंगे पांड्या

चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि कौन से खिलाड़ी चोटिल हैं और किन खिलाड़ियों को आराम दिया गया अथवा बाहर किया गया है। केएल राहुल को वनडे टीम में शामिल किया गय है, लेकिन उन्हें उपकप्तान नहीं बनाया गया है। जुलाई में इंग्लैंड के दौरे के बाद से हार्दिक अपनी पहली वनडे सीरीज में उपकप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे। अंगूठे की चोट के कारण रोहित के बाहर होने के बाद राहुल ने हाल ही में बांग्लादेश में तीसरे वनडे मैच से भारत का नेतृत्व संभाला था।

यह भी पढ़े - पाकिस्तान ने बीच मैच में बदला कप्तान, बाबर आजम की जगह सरफराज को सौंपी जिम्मेदारी

एशिया कप के बाद से बाहर हैं जडेजा

रविंद्र जडेजा की रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लग है। जडेजा को इस दौरे पर किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह घुटने की चोट से उबर रहे हैं। वह आखिरी बार अगस्त-सितंबर में यूएई में हुए एशिया कप में भारत के लिए खेले थे और बाद में उनकी सर्जरी हुई थी। बांग्लादेश दौरे के लिए जडेजा को पहले टीम में शामिल किया गया था। हालांकि बाद में एनसीए के मेडिकल स्टाफ द्वारा पूरी तरह से फिट नहीं घोषित किए जाने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो सकती है वापसी

बीसीसीआई रविंद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस लाना चाहती है। बताया जा रहा है कि उस सीरीज से पहले जडेजा एक रणजी ट्रॉफी मैच भी खेल सकते हैं। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह की भी टीम इंडिया में वापसी की संभावना है।

यह भी पढ़े -टीम इंडिया से इन चार दिग्गजों को बाहर करने पर भड़के फैंस