2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL : टीम इंडिया से इन चार दिग्गजों को बाहर करने पर भड़के फैंस

Team India : श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। क्योंकि इस बार बीसीसीआई ने शिखर धवन, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर कर दिया है। जबकि हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया तो सूर्यकुमार यादव का उपकप्तान के तौर पर प्रमोशन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2022, 1:09 PM IST

team-india.jpg

टीम इंडिया से इन चार दिग्गजों को बाहर करने पर भड़के फैंस।

India vs Sri Lanka Series : श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने इस बार बड़े फैसले लेते हुए टीम में बड़े बदलाव किए हैं। बीसीसीआई की ओर से चुनी गई टीम को लेकर क्रिकेट फैंस के साथ दिग्गज भी हैरान हैं। टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। लोग बीसीसीआई को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि इस बार बीसीसीआई ने शिखर धवन, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया है। जबकि हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया तो सूर्यकुमार यादव का उपकप्तान के तौर पर प्रमोशन किया गया है। इससे सूर्या और पांड्या के फैंस खुश हैं तो धवन, सैमसन, भुवनेश्वर के फैंस काफी निराश हैं।

37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम से बाहर कर दिया गया है। धवन को टी20 और टेस्ट में खिलाया ही नहीं जा रहा था, अब शिखर को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे शिखर धवन के फैंस बेहद दुखी हैं। वे बीसीसीआई को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत को भी दोनों ही फॉर्मेट में टीम में नहीं चुना गया है। इन दोनों प्रदर्शन कुछ समय ठीक नहीं चल रहा था। ऐसे में कुछ यूजर्स ने चयन नहीं होने पर दुख जताया है।

संजू सैमसन की फिर से अनदेखी पर भड़के फैंस

शिखर धवन के एक प्रशंसक ने लिखा है कि एक युग का अंत हो गया है। भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज 2013, 2015, 2017 में आईसीसी टूर्नामेंट रहे। इसके साथ ही इस फैन ने धवन को टैग कर टूटे दिल की इमोजी लगाई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शिखर धवन का वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना टूट गया है। जबकि वनडे टीम में केएल राहुल को शामिल करने और संजू सैमसन की फिर से अनदेखी करने पर फैंस भड़क गए हैं।

यह भी पढ़े - 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए पत्नी का इमोशनल पोस्ट

श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार और शिवम मावी।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

यह भी पढ़े - भारत और श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देखें लाइव