31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसप्रीत बुमराह ने पहली बार दिया अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे टीम इंडिया में वापसी

Jasprit Bumrah Comeback : वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में करीब ढाई महीने का समय शेष है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुश खबर आ रही है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और जल्‍दी ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jul 2023, 12:48 PM IST

jasprit-bumrah.jpg

जसप्रीत बुमराह ने पहली बार दिया अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे टीम इंडिया में वापसी।

Jasprit Bumrah Comeback : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में करीब ढाई महीने का समय शेष है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुश खबर आ रही है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और जल्‍दी ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह ने अब अपनी फिटनेस को लेकर खुद बड़ा अपडेट दिया है। आगामी एशिया कप 2023 से पहले वह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। तेज गेंदबाज बुमराह मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


बता दें जसप्रीत बुमराह ने बैक इंजरी के चलते सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे बुमराह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। बुमराह अब पूरे जोश और तीव्रता के साथ गेंदबाजी का अभ्‍यास कर रहे हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

पुरानी लय में दिखे बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने पहली बार खुद इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्‍होंने नेट्स में गेंदबाजी और ट्रेनिंग की फोटो का एक वीडियो पोस्‍ट किया है। जहां वह अपनी पुरानी लय में दिख रहे हैं। बुमराह ने पोस्‍ट करते हुए अपनी फिटनेस को लेकर चल रही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही मैदान पर जल्‍द वापसी के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी का बाइक कलेक्शन को देख फटी वेंकटेश प्रसाद की आंखें, बोले- ये तो शोरूम है


बुमराह ने फैंस को दी बड़ी राहत

जसप्रीत बुमराह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में टीम इंडिया को टैग किया है। बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को उनका यह वीडियो निश्चित ही बड़ी रहत देगा। क्‍योंकि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अब बहुत ही कम समय बचा है। वहीं, उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के खिताब से चूक गई है।

यह भी पढ़ें : ईशान किशन ने छोटी सी उम्र में जोड़ी करोड़ों की संपत्ति, जानें हर महीने की कमाई