नई दिल्ली। आईपीएल ( ipl 2020 ) के 13वें सीजन का लंबे इंतजार के बाद 19 सितंबर से आगाज हो रहा है। शनिवार को चेननई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आपस में भिड़ेंगे। मुंबई इंडियंस की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा को एक झटका लसिथ मलिंगा के रूप में लगा है। वे इस बार आईपीएल नहीं खल रहे। लेकिन रोहित को बड़ी राहत जसप्रीत बुमराह ( Jasprit Bumrah ) को लेकर भी, इस गेंदबाज की बदौलत उन्हें मलिंगा की कमी महसूस नहीं होगी। बुमराह जहां रोहित को राहत दे रहे हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के लिए वे आफत बन सकते हैं।