उन्होंने कहा कि आज सुबह भी विश्वास बनाए रखने के बारे में बातचीत हुई थी। हार के बाद अब बहुत सारे अगर-मगर होंगे। हालांकि पूरी सीरीज में हमने कड़ी टक्कर दी। हम आज भी खेल में थे, ऐसा नहीं कि हम इससे बाहर थे, टेस्ट क्रिकेट ऐसे ही चलता है। लंबे समय तक खेल में बने रहना, दबाव बनाना, दबाव को झेलना और स्थिति के हिसाब से खेलना सभी तथ्य महत्वपूर्ण हैं।