WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ये निर्णायक टेस्ट मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 162 रन के लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज जीतते हुए 10 साल बाद खिताब पर भी कब्जा जमाया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत WTC के फाइनल की रेस से बाहर हो गया है? जी हां, इस सीरीज के समापन के साथ ही टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी पूरी तरह से धुल गई हैं। ऐसा कोई समीकरण नहीं, जो भारत को डब्ल्यूटीसी के इस सीजन के फाइनल में भारत को पहुंचा सके। अब टीम इंडिया को अगले सीजन का इंतजार करना होगा।