162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन दूसरे सेशन में ही चार विकेट खोकर 162 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत को सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह की कमी खली, जो चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट निकाले, लेकिन उन्हें अन्य किसी गेंदबाज का साथ नहीं मिल सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 41, ब्यू वेबस्टर ने 39 और ट्रैविस हेड ने 39 रन की पारी खेली।