SA20 League Final : दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का खिताबी मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि ये मैच शनिवार को होना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हो सका। रविवार को रिजर्व डे पर दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के स्वामित्व वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप और दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में काव्या मारन की सनराइजर्स ने कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर पहले सीजन के खिताब पर कब्जा जमाया। सनराइजर्स की जीत के हीरो रियोलोफ वान डर मर्व ने 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो बल्लेबाजी में एडम रोसिंग्टन ने 57 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।