30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL ऑक्शन आज, हरमनप्रीत-स्मृति और शेफाली समेत इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

Women's Premier League : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आज सोमवार को महिला खिलाड़ियों की मुंबई में नीलामी की जाएगी। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 90 स्लॉट में कुल 409 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनमें से 246 भारतीय क्रिकेटर और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा समेत कई विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2023, 10:00 AM IST

wpl-auction.jpg

WPL ऑक्शन आज, हरमनप्रीत-स्मृति और शेफाली समेत इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली।

Women's Premier League Auction : महिला प्रीमियर लीग में शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में बीसीसीआई ने पहले महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को महिला खिलाड़ियों की मुंबई में नीलामी की जाएगी। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 90 स्लॉट में कुल 409 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनमें से 246 भारतीय क्रिकेटर और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में पांच टीमें खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी, जिनके पर्स में 12-12 करोड़ रुपये की धनराशि है। डब्ल्यूपीएल नीलामी कई भारतीय महिला क्रिकेटरों का जीवन बदलने वाली साबित होगी। माना जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर बड़ी बोली लग सकती है।


सपोर्ट स्टाफ में कई दिग्गज नामों वाली पांच टीमें तय करेंगी कि उनके संबंधित 15 से 18 खिलाड़ी कौन होंगे, जिनमें छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 4 से 26 मार्च से मुंबई में होने वाली 22 मैचों की लीग में शामिल होने के लिए साइन अप किया जाएगा। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाइंट्स हैं।

स्मृति मंधाना बड़ा चेहरा

भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के अलावा आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की कई क्रिकेटरों को फ्रेंचाइजी टीमें मोटी रकम खर्च कर अपने खेमें में शामिल कर सकती हैं। स्मृति मंधाना को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है, क्योंकि उनमें कप्तानी की क्षमता है। स्मृति विमेन बिग बैश लीग और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के लिए भी खेलती हैं।

यह भी पढ़े - सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक

शेफाली और एलिसा पर लग सकता है बड़ा दांव

फ्रेंचाइजी टीमें युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा पर भी मोटी रकम खर्च कर सकती हैं। बता दें कि शेफाली की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 टी-20 विश्व कप जीता है। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर भी बड़ा दांव लग सकता है। वह लंबे छक्के मारने में माहिर हैं और विकेटकीपिंग भी करती हैं। उन्हें हर टीम खरीदना चाहेगी।

यह भी पढ़े - भारत का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत से आगाज