सनराइजर्स के बल्लेबाज नहीं बढ़ा सके रनगति
मनीष पांडे और ऋद्धिमान साह के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इस दौरान वह तेजी से रन नहीं बना सके। साहा ने आखिरी में काफी कोशिश की, लेकिन वह रनगति को नहीं बढ़ा सके। उन्होंने 31 गेंदों पर एक चौके और एक छह लगाकर 30 रन बनाए। कोलकाता के लिए रसल, कमिंस और वरुण ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच में कार्तिक ने सात गेंदबाजों को आजमाया।