3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India tour of England 2022: भारतीय टीम हुई इंग्लैंड रवाना, जानें इस दौरे का पूरा शेड्यूल

गुरुवार को जसप्रीत बुमराह रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। इस दौरे में भारतीय टीम का क्या है पूरा शेड्यूल जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 16 Jun 2022, 4:58 PM IST

india_tour_of_england_2022_full_schedule_1.jpg

India tour of England 2022 Full Schedule

India tour of England 2022 Full Schedule: गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय टीम रोहित शर्मा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत इंग्लैंड दौरे के लिए आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। इस दौरे पर भारतीय टीम को एक टेस्ट मुकाबला खेलना है जो पिछले साल कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दिया गया था। यह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक मुकाबला है जो 1 से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद तीन तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी शुरू होगी। आइए आपको पूरा शेड्यूल विस्तार से बताते हैं

वार्म मैच से होगी शुरुआत

गौरतलब है कि भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के इस दौरे की शुरुआत 24 और 27 जून से लीसेस्टशायर के साथ 4 दिनों के एक प्रैक्टिस मैच से होगी। बता दें कि दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी इसके बाद तीन मैच की T20 सीरीज शुरू होगी और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें - इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ नही होंगे KL राहुल, BCCI सचिव जय शाह ने दी जानकारी

देखें पूरा शेड्यूल:

01 जुलाई- पांचवां टेस्ट- (Rescheduled match)- एजबास्टेन, बर्मिंघम

07 जुलाई- पहला टी20, रोसबोल साउथैंपटन

09 जुलाई- दूसरा टी20, एडबैजस्तन बर्मिंघम

10 जुलाई- तीसरा टी20, ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम

12 जुलाई- पहला वनडे, ओवल लंदन

14 जुलाई- दूसरा वनडे, लॉर्ड्स लंदन

17 जुलाई- तीसरा वनडे, ओल्ड ट्रफर्ड मैनचेस्टर

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें - India vs Ireland: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें आयरलैंड दौरे के लिए चुनना चाहिए था