भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीत लिया और इंग्लैंड पर बढ़त बना ली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब कपिल देव और महेन्द्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर 89 साल में टीम इंडिया की यह तीसरी जीत है। इससे कपिल और धोनी की कप्तानी में ही लॉर्ड्स में टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसके साथ ही कोहली ने वेस्टइंडीज को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान क्लाइव लायड को भी पीछे छोड़ दिया है।