केएल राहुल को बनाना चाहते थे उपकप्तान
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली चयन समिति के पास यह प्रस्ताव लेकर गए थे कि रोहित शर्मा को वनडे टीम की उपकप्तानी से हटा दिया जाए। कोहली का कहना था कि रोहित अभी 34 वर्ष के हैं। ऐसे में वह चाहते थे कि वनडे टीम की उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपी जाए। वहीं टी20 फॉर्मेट में वह ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाना चाहते थे। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड को कोहली का यह सुझाव पसंद नहीं आया।