वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। पोस्ट में विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि वर्कलोड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में कोहली टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे। विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में सभी साथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस यात्रा में उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि वह टी20 में बतौर बल्लेबाज टीम के साथ जुड़े रहेंगे।