पिच क्यूरेटर से जब यह पूछा गया कि डे-नाइट मैच के लिए पिच बनाने में क्या बदलाव करेंगे तो उन्होंने कहा कि अलग से कोई तैयारी नहीं की। उनकी तैयारी वैसी ही रहेगी, जैसी दिन के मैच के लिए रहती है। वह सिर्फ खेल को ध्यान में रखकर पिच बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि ईडेन की कई अच्छी पिचें वह देख चुके हैं। यह भी उससे अलग नहीं होगी। दिन-रात का मैच होने के कारण इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा।