2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनेश कार्तिक पर श्रीकांत ने दिया विवादित बयान, कहा – वे कोई फिनिशर नहीं है

श्रीकांत ने तीसरे टी20 मैच के दौरान फैन कोड पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्तिक फिनिशर नहीं हैं। वे सिर्फ मैच को अंतिम टच देते हैं। श्रीकांत ने कहा कि असली फिनिशर 16-20 ओवर के बीच नहीं खेलता है। फिनिशर वो होता है जो 8 या 9 ओवर से ही मैच को अपने हिसाब से चलाते हुए टीम को आखरी में जीत दिलवाए। पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि दिनेश का रोल उनको पता है और वो बखूबी निभा भी रहा है लेकिन उनको फिनिशर नहीं कहा जा सकता है।’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Aug 2022, 3:24 PM IST

dinesh_karthik.png

Kris Srikkanth Dinesh Karthik finisher: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के लिए खेलते हुए भारतीय अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके चलते तीन साल बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की। कार्तिक इन दिनों भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा है और आने वाले टी20 वर्ल्डकप में भारत के लिए फिनिशर का रोल निभाएंगे।

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। टीम यहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। कार्तिक ने पहले टी20 मुक़ाबले में आखिरी में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद पूर्व भारतीय बल्लेबाज कृष्णाचारी श्रीकांत को लगता है कि दिनेश कार्तिक एक फिनिशर नहीं हैं।

श्रीकांत ने तीसरे टी20 मैच के दौरान फैन कोड पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्तिक फिनिशर नहीं हैं। वे सिर्फ मैच को अंतिम टच देते हैं। पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'आपके लिए फिनिशर की परिभाषा गलत है। हां, कार्तिक अच्छा कर रहा है। आईपीएल में भी उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया, पिछले कुछ मैचों में इंडिया के लिए मैच जीताऊ पारी खेली है। लेकिन वो एक फिनिशर नहीं है। दिनेश कार्तिक जो कर रहे है उनको फाइनल टच बोलते है न की गेम फिनिश करना।'

यह भी पढ़ें- खेतों में काम कर मजबूत किए हाथ, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

श्रीकांत ने कहा, 'दिनेश पारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। उसे फिनिश नहीं कर रहे। सूर्यकुमार यादव को देखिए उन्होंने इंग्लैंड में अकेले अपने दम पर लगभग मैच खत्म कर दिया था। यह फिनिशिंग रोल होता है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत मैच फिनिशर हैं। हमारे कप्तान रोहित शर्मा भी मैच फिनिशर हैं, जो पारी की शुरुआत करते हैं और फिर 12वें गियर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं, जो 17 ओवर तक क्रीज पर रहते हैं।'


यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार की पारी से खतरे में बाबर आज़म की बादशाहत, सीधा दूसरे नंबर पर लगाई छलांग

श्रीकांत ने आगे कहा, 'अगर हम असली फिनिशर की बात करे तो वो सिर्फ 16-20 ओवर के बीच नहीं खेलता है। फिनिशर वो होता है जो 8 या 9 ओवर से ही मैच को अपने हिसाब से चलाते हुए टीम को आखरी में जीत दिलवाए। मैच में कम से कम हाफ सेंचुरी तो लगाये। दिनेश का रोल उनको पता है और वो बखूबी निभा भी रहा है लेकिन उनको फिनिशर नहीं कहा जा सकता है।’