क्रुणाल ने रचा इतिहास
क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 26 गेंदों तेज तर्रार अर्धशतक ठोकर इतिहास रच दिया है, जो डेब्यू वनडे मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इसके चलते क्रुणाल ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन मॉरिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने साल 1980 में डेब्यू मैच में 35 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब क्रुणाल ने 31 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बना डाले। वहीं दूसरी और केएल राहुल ने 5वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 43 बॉल में 8 बाउंड्री के दम पर 62 रनों की नॉटआउट पारी खेली।