28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Legends League Cricket 2022: मणिपाल टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में भीलवाड़ा किंग्स को 3 रनों से हराया

Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में आज मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मणिपाल ने 3 रनों से जीत दर्ज की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Sep 2022, 11:47 PM IST

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings

Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में आज आठवां मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और मणिपाल टाइगर्स के बीच बाराबाती स्टेडियम, कटक में खेला गया। इस मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स ने भीलवाड़ा किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हरा दिया है। इससे पहले मैच में भीलवाड़ा से न्योता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपाल ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स 172 रन ही बना पाई, मैच में यूसुफ पठान की 21 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी व्यर्थ साबित हुई

मैच का हाल:

वहीं पूरे मैच का हाल बताएं तो भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपाल टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। मणिपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रन विकेटकीपर बल्लेबाज टेडण्डा ताईबु ने बनाए। इसके अलावा जेसी राइडर 47, कोरी एंडरसन 24 और मोहम्मद कैफ ने 28 रनों का योगदान दिया। मैच में भीलवाड़ा की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट टीनो बेस्ट ने लिए। इसके अलावा यूसुफ पठान को 2 जबकि फिडेल एडवर्ड्स और जैसल करिया को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए T20i में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बने रोहित शर्मा

मणिपाल से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा की शुरुआत सही नहीं रही, पहले ही ओवर में परविंदर अवाना ने मोर्ने वन WYK को 4 रनों पर आउट किया। इसके अलावा दूसरे विकेट के लिए मैट प्रायर और विलियम पोर्टरफील्ड ने 43 रनों की साझेदारी की, पोर्टरफील्ड ने 28 और मैट प्रायर ने 17 रन बनाए। इसके अलावा तन्मय श्रीवास्तव ने 26 और जैसल करिया ने 14 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में हराकर टीम इंडिया इस मामले में बनी नंबर 1

इसके बाद यूसुफ पठान ने 21 गेंदों में 42 और इरफान पठान ने 14 गेंदों में 23 रन बनाकर, अपनी टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन अंत में टीम को 3 रनों से हार झेलनी पड़ी। मैच में आखिरी ओवर में दिलहारा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इरफान पठान, राजेश विश्नोई और टीनो बेस्ट को आउट कर मणिपाल टाइगर्स को मैच जिता दिया। फर्नांडो ने चार विकेट लिए, इसके अलावा हरभजन सिंह और परविंदर अवाना को दो-दो जबकि मुथैया मुरलीधरन को एक-एक विकेट मिला।