2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेंद्र सिंह धोनी ने रणवीर सिंह के साथ की अपनी बेटी जीवा की तस्वीर शेयर

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 7 Oct 2019, 10:15 PM IST

ziva with ranveer singh

रांची : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सीमित ओवरों के क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वह इन दिनों ब्रेक पर हैं और परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम गुजार रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जीवा की तस्वीर रणवीर सिंह के साथ शेयर की है, जो वायरल हो गई है।

अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने वाले शमी ने अश्विन और जडेजा की तारीफ की

बताया रणवीर से मिलकर क्या करने वाली है जीवा

वैसे तो धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर आने वाले धोनी ने सन ग्लासेज में अपनी बेटी और रणवीर सिंह की तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि अगली बार वह जब रणवीर सिंह से जब मिलेगी तो वह बताएगी कि उसके पास भी सन ग्लासेज है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में यह भी बताया है कि वह अपनी सन ग्लासेज को लेकर कितनी पजेसिव है। उन्होंने लिखा है कि जीवा अक्सर पूछ लेती है कि वह मेरी तरह सनग्लासेज क्यों पहने हैं। इसके बाद वह ऊपर जाती है और अपनी सनग्लासेज ढूंढ़कर कहती है कि मेरी सनग्लासेज सिर्फ मेरी है। आजकल के बच्चे पहले के बच्चों से बहुत अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में वह अपनी चीजें पहचान लेती हैं और एक वह हैं कि अब भी अपनी चीजें नहीं पहचान पाते हैं। उनके पास भी जीवा की तरह का सनग्लासेज है।

मोहम्मद शमी ने 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर यूं मनाया जश्न, बीसीसीआई ने इंस्टा पर डाली तस्वीर

रणवीर ने किया कमेंट

महेंद्र सिंह धोनी की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने जीवा को फैशनइस्टा बताया है।