2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गेंदबाज के आगे धोनी डाल देते हैं हथियार! आईपीएल के इस सीजन में बनाया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर के इस फिरकी गेंदबाज के सामने एकदम फ्लॉप रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 May 2018, 12:23 PM IST

Mahindra Singh dhoni is always flop against sunil narain in IPL

नई दिल्ली। दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच धोनी के अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी कर लिया है। धोनी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर के इस फिरकी गेंदबाज के सामने एकदम फ्लॉप रहे हैं। लम्बे लम्बे सिक्स मरने वाले धोनी इस गेंदबाज को एक चौका बी नहीं मार पाए हैं।

इस गेंदबाज के सामने फ्लॉप हैं धोनी
जी हां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता नाईट राइडर्स के फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन के सामने फ्लॉप रहे हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक नरेन की 52 गेंदों में 48.10 के स्ट्राइक रेट से मात्र 25 रन बनाए हैं। बता दें धोनी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी गेंदबज की 50 से ज्यादा गेंद खेली हैं और एक भी बाउंडरी नहीं लगाई। इतना ही नहीं के नरेन के खिलाफ धोनी के इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ किसी बल्लेबाज का ये सबसे कम स्ट्राइक रेट है।

ये है शर्मनाक रिकॉर्ड
गुरुवार को कोलकाता और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के और एक चौके की मदद से 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में भी वे नरेन को अच्छे से नहीं खेल पाए थे। बता दें धोनी इन दिनों फॉर्म में हैं और अब तक इस आईपीएल में 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं धोनी आईपीएल के तीन अलग अलग सीजन में 23 या उस से ज्यादा सिक्स मरने वाले इकलौते कप्तान हैं।

अच्छा प्रदर्शन कर रही है चेन्नई
गुरुवार को खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। मेजबान कोलकाता ने इस लक्ष्य को युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद 57 की मदद से 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस आईपीएल में चेन्नई अभी अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई ने अब तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीते हैं।