29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार ट्रोल होने के बावजूद नहीं मान रहे माइकल वॉन, पहले वनडे में धवन-लक्ष्मण के फैसले पर उठाए सवाल

भारत की हार के बाद जाफर ने विलियम्सन और लाथम की बेहतरीन पारियों की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा जाफ़र ने भारतीय गेंदबाजों की गलतियां भी बताई। उनके इस ट्वीट पर वॉन ने लिखा, 'न्यूजीलैंड एक आधुनिक वनडे टीम है। आपको गेंदबाजी के 7 नहीं तो कम से कम 6 विकल्प चाहिए।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Nov 2022, 2:52 PM IST

dhawan_lax.png

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर से बीच ट्विटर पर अक्सर नोकझोक चलती रहती है। शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मुक़ाबले के बाद भी दोनों के बीच ट्वीट एक्स्चेंज हुए। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसको लेकर माइकल वॉन ने तंज कसा है। उन्होंने कप्तान शिखर धवन, कोच वीवीएस लक्ष्मण और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

भारत की हार के बाद जाफर ने विलियम्सन और लाथम की बेहतरीन पारियों की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा जाफ़र ने भारतीय गेंदबाजों की गलतियां भी बताई। जाफर ने ट्वीट कर लिखा, 'न्यूजीलैंड आपने शानदार खेल दिखाया। 300 का स्कोर भी 270 की तरह लग रहा था। विलियम्सन ने हमेशा की तरह क्लास दिखाया, लेकिन लाथम ने कमाल की बल्लेबाजी की और श्रेय लिया। एक ओपनर के लिए निचले क्रम पर आना और फिर भी कामयाब होना आसान नहीं है। सिर्फ पांच गेंदबाजों को खिलाकर टीम इंडिया ने गलती की।'

यह भी पढ़ें: भारत टॉप पर, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज नहीं खेल पाएंगे वनडे वर्ल्डकप


उनके इस ट्वीट पर वॉन ने लिखा, 'न्यूजीलैंड एक आधुनिक वनडे टीम है। आपको गेंदबाजी के 7 नहीं तो कम से कम 6 विकल्प चाहिए।' यह पहली बार नहीं है जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम का मज़ाक बनाते हुए ऐसा कोई ट्वीट किया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हारने पर उन्होंने भारत का यह प्रदर्शन सफेद गेंद के इतिहास का सबसे प्रदर्शन बताया था। वॉन ने कहा था, 'हर खिलाड़ी जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने जाता है, कहता है कि इससे उनके खेल में कितना सुधार हुआ, लेकिन भारत ने इससे क्या हासिल किया है। 2011 में घरेलू सरजमीं पर 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने क्या किया है? कुछ नहीं। भारत सफेद गेंद में वैसा ही पुरानी शैली का क्रिकेट खेल रहा है जो उसने सालों से खेला है।'

न्यूजीलैंड के खोलफ खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने श्रेयस अय्यर और शिखर धवन की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से न्यूज़ीलैंड के सामने 307 रनों का लक्ष्य रखा था। अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली थी। वहीं धवन 77 गेंद में 72 रन बनाए थे। जवाब में न्यूज़ीलैंड ने इसे 47.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। उनके लिए लाथम ने 104 गेंद पर 5 सिक्स और 19 चौके की मदद से नाबाद 145 रन और कप्तान केन विलियम्सन ने भी 98 गेंद पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें: ब्राजील को बड़ा झटका, नेमार और डेनिलो चोट के चलते स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर