बोल्ट और बुमराह दोनों जबरदस्त गेंदबाज
एक इंटरव्यू के दौरान जब माइकल वॉन से ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह में से बेहतर तेज गेंदबाज को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने दोनों को ही बेहतर गेंदबाज बताया। वॉन ने कहा कि वे फैसला नहीं कर सकते क्योंकि वे इसको लेकर दुविधा में रहेंगे। उनका कहना है कि अगर वे बोल्ट का नाम लेतो, क्योंकि वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बुमराह भी शानदार गेंदबाज हैं। कुछ साल पहले उन्होंने इंग्लैंड में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इसलिए वॉन को लगता है कि ये काफी करीब है।