30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिताली राज फिर बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज, 9वीं बार किया ये कारनामा

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 20 Jul 2021, 5:53 PM IST

mithali_raj.jpg

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने आईसीसी की जारी महिला वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग (ICC ODI Renkings) में बल्लेबाजों के वर्ग में शीर्ष स्थान पर वापसी कर ली है। मिताली अपने कॅरियर में नौंवीं बार बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर पहुंची हैं, वहीं वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। टेलर बल्लेबाजों के अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फिसल गई हैं और उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी शीर्ष पर काबिज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें— युवराज सिंह और कैफ ने लॉर्ड्स में दिलाई थी भारत को ऐतिहासिक जीत

ब्रिटनी कूपर ने लगाई 22 स्थान की छलांग
डियांड्रा डॉटिन तीन स्थान के उछाल के साथ 25वें, किशोना नाइट 11 स्थान के सुधार के साथ 42वें और ब्रिटनी कूपर 22 स्थान उछलकर बल्लेबाजी की रैंकिंग में 81वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की ऑफ स्पिनर अनीसा मोहम्मद तीन स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजी की सूची में 23वें नंबर पर आ गई हैं। विंडीज की हेली मैथ्यू दो स्थान उछलकर 32वें और चिनेले हेनरी 11 स्थान की उछाल के साथ 67वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान की ओमाएमा सोहेल बल्लेबाजी की रैंकिंग में कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 36वें स्थान जबकि सिदरा अमीन 62वें और मुनीबा अली 68वें स्थान पर आ गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—पीटरसन के क्रिज पर टॉफियां गिराने पर गुस्सा हो गए थे जहीर, मारने के लिए उठाया था बैट

टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचीं मंधाना
टी20 रैंकिंग में भारत की ओपनर स्मृति मंधाना ने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने एक स्थान के सुधार के साथ 36वां और ऋचा घोष नौ स्थान के उछाल के साथ 72वें स्थान पर आ गई हैं। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियल हॉट चार स्थान के सुधार के साथ 17वें जबकि कैथरीन ब्रंट शीर्ष-10 में शामिल हो गई हैं।