31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम नहीं आया मिताली राज का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

टैमी ब्यूमोंट और नताली शिवर की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट से हराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Jun 2021, 10:56 PM IST

india_vs_england.jpg

नई दिल्ली। टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 87) और नताली शिवर (नाबाद 74) की बेहतरीन पारियों की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। 201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 34.5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।

यह भी पढ़ें:—तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले-WTC के फाइनल में गलत गेंदबाजी कॉम्बीनेशन के साथ उतरा था भारत

हीदर और नताली के सामने भारतीय गेंदबाजों ने घुटने टेके
इंग्लैंड ने लॉरेन हिल (16) और हीदर नाइट (18) के विकेट गंवाए। टैमी ने 87 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के लगाए जबकि नताली ने 74 गेंदों पर 10 चौके और एक SIX लगाया। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और एकता बिष्ट ने एक-एक विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे टान्टन में 30 जून को खेला जाएगा।

मिताली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बनाए 201 रन
इससे पहले, अपने कॅरियर के 22वें साल में प्रवेश कर चुकीं अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत इंग्लैंड के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 108 गेंदों पर सात चौके लगाने वाली मिताली और 32 रन बनाने वाली पूनम राउत तथा 30 रनों की पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा की अच्छी पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 201 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:—इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर शेफाली ने अपने नाम किया एक और नया रिकॉर्ड

सोफी एसलेस्टन ने झटे तीन विकेट
पूनम ने 61 गेंदों का सामना कर 4 चौके लगाए जबकि दीप्ति ने 46 गेंदों का सामना कर तीन बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और शेफाली वर्मा ने 15-15 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सोफी एसलेस्टन ने तीन विकेट लिए जबकि कैथरीन ब्रंट और आन्या सुब्रसोल ने दो-दो सफलता हासिल की।