शोएब अख्तर ने 13 साल तक इस बारे में कई बयान दिए
हाल ही मोहम्मद आसिफ ने पाक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि शोएब अख्तर के साथ ड्रेसिंग रूम में जो भी हुआ, उसका जिक्र शोएब अख्तर ने 13 सालों तक किया। इसको लेकर उन्होंने कई बार बयान दिए। मोहम्मद आसिफ का कहना है कि वे अब इस बारे में सुन—सुनकर थक गए हैं। साथ ही आसिफ ने कहा कि उन्होंने अख्तर को कहा कि अब इस घटना का जिक्र न किया जाए। यह इतिहास हो चुका है और अब इससे आगे बढ़ना चाहिए।