मोहम्मद शमी ने टीओआई को बताया कि मेरा रिहैब सही राह पर है और एनसीए के चिकित्सा विशेषज्ञ मेरी प्रगति से बेहद खुश हैं। मेरे टखने में थोड़ी जकड़न है, लेकिन यह ठीक है। मैंने अपना प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया है और मुझे विश्वास है कि मैं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करने में सक्षम हो जाऊंगा।
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाने पर कही ये बात
शमी ने चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाने पर कहा कि हमने दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी ने योगदान दिया और हमारा गेंदबाजी प्रयास शानदार था। दुर्भाग्य से चोट के कारण मैं इसमें नहीं खेल सका, लेकिन मैं जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं। उम्मीद है, आप मुझे इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में वापस देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1. हैदराबाद (25 से 29 जनवरी)