नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी अपनी पत्नी की वजह से मुश्किलों में आ गए हैं। दरअसल मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने कई महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाए थे जिसके बाद वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है के शमी ने बुधवार को अपनी पत्नी हसीन जहां का उत्पीड़न करने और अवैध संबंधों के आरोपों को खारिज किया है। शमी ने ट्वीट किया, "मैं मोहम्मद शमी हूं। यह जितनी भी न्यूज हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही है, ये सब सरासर झूठ है, ये हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है और यह मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।"