युसूफ ने कहा, ‘मैंने कोहली को अभ्यास करते नहीं देखा है लेकिन उनके ट्रेनिंग के वीडियो ट्विटर पर देखे हैं। आज के जमाने में कोई मुझसे पूछे कि मॉर्डन क्रिकेट क्या है तो मैं कहूंगा यह ट्रेनिंग है।’ उन्होंने कहा, ‘आज के खिलाड़ी फिट और तेज हैं, जैसे कोहली है। यही उनके शानदार प्रदर्शन का राज है।’