हालांकि उनका मानना है कि ऐसी पारियों के बावजूद उनके जैसे युवा खिलाड़ी दिग्गजों के बीच टीम में खो जाते हैं। कैफ ने एक साक्षात्कार में कहा, " जिस तरह मैंने अपना खेल खेला, उससे मैं खुश हूं। मैंने घर में और बाहर, दोनों जगह भारतीय प्रशंसकों के लिए कुछ विशेष क्षण बनाए। जिस तरह से मैंने अपने करियर का अंत किया, उससे मैं खुश हूं। मैंने जितने समय भी खेला वह एक शानदार युग था।"