2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी का डांस देख मोहम्मद शमी बोले, मुझसे बेहतर है आयरा, इंस्टाग्राम पर किया वीडियो पोस्ट

इस वीडियो में शमी की बेटी आयरा एक भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 12 Oct 2019, 4:08 PM IST

Mohammed Shami

पुणे : मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद वह अपनी आयरा बेटी को लेकर हमेशा सकारात्मक रहते हैं। उन दोनों के बीच की बॉन्डिंग अच्छी नजर आती है। वह अपनी बेटी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का एक वीडियो फिर डाला है। इसमें वह एक भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि उनकी डॉल उनसे बेहतर डांसर है।

कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को बताया सर्वश्रेष्ठ, धोनी के संन्यास पर भी बोले

पुणे में खेल रहे हैं टीम इंडिया की तरफ से

मोहम्मद शमी फिलहाल पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से खेल रहे हैं। इससे पहले विशाखापत्तनम टेस्ट में उन्होंने चौथी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई थी। पुणे में टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

लंदन में पांड्या से मिली नीता अंबानी, हार्दिक ने कहा- शुक्रिया

पत्नी हसीन जहां से चल रहा है विवाद

बता दें कि मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहांस से विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू प्रताड़ना, स्पॉट फिक्सिंग समेत कई गंभीर आरोप लगा रखे हैं। इन आरोपों में शमी पर मुकदमा चल रहा है। उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका है। हालांकि बीसीसीआई ने आरोप इस केस में कोई फैसला आने तक मोहम्मद शमी पर कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया है। वहीं मोहम्मद शमी ने भी इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।