6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी की सफाई पर पत्नी का करारा जवाब, कहा – तलाक नहीं कोर्ट में दूंगी जवाब

पत्नी के आरोपों पर घिरे मो. शमी को बीसीसीआई ने भी झटका दिया है। पत्नी हसीन जहां ने भी मामले को कोर्ट में घसीटने की बात कही है।   
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Mar 2018, 7:33 PM IST

shami

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी पटरी पर आती नहीं दिख रही है। पत्नी के लगाए गए आरोपों को अफवाह बताने वाले शमी पर मॉडल पत्नी हसीन जहां का कहना है कि मेरे पास सबूत है। मैं इस मामले को कोर्ट में ले जाऊंगी। बता दें कि हसीन जहां ने पहले फेसबुक पर मो. शमी की अन्य महिलाओं से बातचीत के प्रिंट स्क्रीन शेयर किए थे। बाद में उन पोस्ट्स को बाद में हटा लिया गया। इसके बाद हसीन जहां मीडिया के सामने आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मो. शमी पर कई बड़े आरोप लगाए।

पाक की लड़की के साथ किया रोमांस -
हसीन जहां ने कहा कि वह बहुत बड़ा फ्लर्ट है। मेरे पास सभी सबूत हैं और वो शमी को जल्द ही अदालत में खींच कर ले जाएंगी। हसीन ने यह भी आरोप लगाया कि वो साउथ अफ्रीका से दुबई आया, वहां आलीशा नाम की पाकिस्तानी लड़की से मिला। दुबई में दोनों एक साथ एक होटल में ठहरे। लड़की के साथ रूम शेयर किया। रोमांस किया, सेक्स किया, और आने के बाद मेरे साथ मारपीट की।

बीसीसीआई से भी शमी को मिली लताड़ -
पत्नी के आरोपों पर घिरे पर मो. शमी को बीसीसीआई ने भी झटका दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। इससे अब उन्हें सालाना मिलने वाली फीस नहीं मिलेगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया कि उन्हें इस लिस्ट से बाहर करने की वजह क्या है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो उनकी बीवी के साथ हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है।

कोच ने दिया था साथ -
पत्नी के आरोपों पर शमी के कोच बदरुद्दीन ने शमी का साथ दिया था। बदरुद्दीन ने कहा था कि शमी बेहद शांत और शर्मिला लड़का है। उसके खेल को खराब करने की साजिश की गई है। बता दें कि मोहम्मद शमी ने भी खुद ट्वीट कर मामले पर अपनी सफाई दी थी।