
धोनी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बनेगा माही की बायोपिक का दूसरा पार्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिेकट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले लोगों की संख्या करोड़ो में है। धोनी के दीवाने केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में है। एक क्रिकेटर के साथ-साथ धोनी बेहद सुलझे इंसान है। माही ने कई बार बड़ी मिसाल पेश करते हुए लोगों का दिल जीता है। अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी की जिंदगी पर एक फिल्म भी बन चुकी है। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी नाम के इश फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। अब इस सफल फिल्म का दूसरा भाग बनने वाला है।
सुशांत सिंह राजपूत होंगे हीरो-
अंग्रेजी अखबरा मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक माही की बायोपिक के दूसरे पार्ट में भी सुशांत सिंह राजपूत ही हीरो होंगे। दूसरे भाग में 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भी कहानी को दिखाया जाएगा। अभिनेता सुशांत के करीबी सूत्र ने मिड-डे से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में धोनी की कप्तानी में आईपीएल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की कहानी भी होगी।
अगले साल तक सिनेमाघऱों में आएगी फिल्म-
यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। आपको बता दें कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी साल 2016 में बनी थी। यह उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 216 करोड़ रुपये कमाए।
खुलेंगे टीम इंडिया के कई राज-
पार्ट -2 के बनने से टीम इंडिया के कई राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि धोनी पर कई बार ये लगता रहा है कि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर का करियर समय से पहले समाप्त कर दिया। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या निर्देशक इस आरोप को फिल्म में कैसे दिखाते है?
Published on:
4 Jul 2018, 7:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.