Mumbai Emerging Team batter Musheer Khan completed a hat-trick of centuries: भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान के भाई और मुंबई के युवा क्रिकेटर मुशीर खान ने इंग्लैंड में कमाल का प्रदर्शन कर सभी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल, मुशीर खान मुंबई इमर्जिंग टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने लगातार तीन मैच में तीन शतक ठोक डाले। इस तरह उन्होंने तीन मैचों में शतकों की हैट्रिक पूरी की। यहां ध्यान देने वाली बात यह कि मुशीर खान ने पिछले साल कार हादसे से उबरने के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की है और अब वह बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी इंग्लैंड में धूम मचा रहे हैं।