Surrey sign indian spinner R Sai Kishore: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम को जहां लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं एजबेस्टन में मेजबान टीम को 336 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी। हालांकि भारत के इस अहम दौरे के बीच कई भारतीय क्रिकेटर ऐसे हैं, जो काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने वाले और रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम का नेतृत्व करने वाले आर साई किशोर हैं, जिन्हें सरे ने काउंटी चैंपियनशिप के दो मैचों के लिए साइन किया है।