IND vs SA: भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर युवा तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए पीटर इनग्राम के साथ संयुक्त रूप से दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 13 दिन में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इटरनेशनल डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने एक भारतीय खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय खिलाड़ी मुकेश कुमार ने ये कमाल 15 दिन में किया था। नांद्रे बर्गर ने भारत के खिलाफ ही सबसे पहले टी20, फिर वनडे और अब टेस्ट में डेब्यू किया है।