8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नसीम शाह ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बने

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Nasim Shah की उम्र महज 16 साल है। वह 15 फरवरी को अपना 17वां जन्मदिन मनाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 9 Feb 2020, 8:49 PM IST

Nasim Shah

Nasim Shah

रावलपिंडी : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Nasim Shah) ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक (Hat-trick) लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में यह कारनामा किया। मेजबान टीम पाकिस्तान की ओर से उनके 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में कहर बरपा कर रख दिया। नसीम शाह हालांकि पहली बार पारी में विफल रहे थे। वह सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे।

सीरीज हारने के बाद कोहली का चौंकाने वाला बयान, टीम के प्रदर्शन से हैं प्रभावित

ऐसे ली हैट्रिक

बांग्लादेश की दूसरी पारी के 41वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: नसीम शाह ने नजमुल हुसैन शंतो और तइजुल इस्लाम एलबीडब्लू किया। इसके बाद ओवर की छठी और अंतिम गेंद पर महमूदुल्ला को हारिस सोहेल के हाथों कैच आउट करा कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। नसीम शाह ने ने यह कारनामा अपने जन्मदिन से छह दिन पहले किया है। अभी उनकी उम्र 16 साल 359 दिन है और वह 15 फरवरी को 17 साल के हो जाएंगे। ने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने एक बड़ी कामयाबी अपने नाम दर्ज कर ली है।

रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को पीछे छोड़ा

हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज

नसीम शाह ने हालांकि इसके अगले ही ओवर में मैदान छोड़ दिया। उनके पैर में क्रैम्प आ गया था, लेकिन इसके पहले वह पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। सबसे पहले पाकिस्तान के लिए वसीम अकरम ने हैट्रिक लिया था। अकरम दो बार टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं। उनके अलावा पाकिस्तान की ओर से अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद सामी ही ऐसे गेंदबाज हैं, जो टेस्ट में हैट्रिक ले सके हैं। पाकिस्तान की ओर से इससे पहले 2002 में मोहम्मद सामी ने हैट्रिक ली थी। इसके 18 साल बाद नसीम शाह ने यह कारनामा किया है। बता दें कि शाह का यह महज पांचवां टेस्ट है। उन्होंने दिसंबर 2019 में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। तब वह एक पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने थे।